23 से 31 मई तक होगा मढ़ौरा के पौराणिक शिव मंदिर सिल्हौरी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ,तैयारी तेज,विधायक जितेंद्र राय ने किया हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना

सारण, मढ़ौरा ,सिल्हौरी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह धार्मिक आयोजन सिल्हौरी स्थित शिव मंदिर परिसर में 23 मई 2026 से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 🙏
कार्यक्रम की शुरुआत 22 मई को भव्य कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यज्ञ स्थल पर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक के रूप में वृंदावन से प्रसिद्ध कथावाचक श्री
शिवांजलि किशोरी जी उपस्थित हो रही हैं।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के कई विद्वान पंडित एवं संत-महात्मा शामिल होंगे। 🕉️
यज्ञ के दौरान धार्मिक प्रवचनों के साथ-साथ सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। समापन दिवस पर पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 🍛
आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों एवं यज्ञ समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग मिल रहा है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है। मढ़ौरा के विधायक सह पुर्व मंत्री जितेंद्र राय ने यज्ञ के निमित्त प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं भक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पंडित प्रभाकर आचार्य के के सस्वर मंत्रोच्चार के बीच मे प्रचार रथ रवाना हआ। इस मौके पर यज्ञ आयोजन कर्ता पंडित आलोक उपाध्याय अभिषेक राय, मदन राय, सर्वेश्वर उपाध्याय,डॉक्टर जितेंद्र कुमार, अंकित कुमार सुरेन्द्र राय , शिला राय, हरेश पासवान पैक्स अध्यक्ष काशीनाथ राय, विनय सिह,चन्द्रमा साह,राजेश साह एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
![]()


Leave a Reply