eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

Advertisement

“Hello Kids का जलवा!”

“4साल के बच्चों ने स्टेज पर मचाया धमाल, छपरा के Annual Function में तालियों की गूंज”
छोटे-छोटे कदम… लेकिन टैलेंट ऐसा कि बड़े-बड़े भी दंग रह जाएं!
छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आज Kids Excellence Pre School का Annual Function कुछ ऐसा रहा, जिसे देखने वाले बस देखते ही रह गए।
3 साल से लेकर 7-8 साल तक के नन्हे-मुन्ने बच्चे…
कुछ ऐसे जो ठीक से अपना नाम भी नहीं बोल पाते, लेकिन जब स्टेज पर आए तो अभिनय, नृत्य और डांस से ऐसा समां बांधा कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
किसी ने कृष्ण बनकर मन मोह लिया,
तो किसी ने देशभक्ति पर ऐसा परफॉर्म किया कि आंखें नम हो जाएं।
यह सिर्फ एक फंक्शन नहीं था…
यह उन सपनों की झलक थी, जो इन बच्चों की आंखों में पल रहे हैं।
कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
माता-पिता, दादा-दादी और पूरे परिवार के चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था।
इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे—
जिनमें छोटी कुमारी धर्मेंद्र शाह,
लक्ष्मी नारायण गुप्ता,
रागिनी देवी,
समाजसेवी चांदनी प्रकाश,
भावी उपमहापौर प्रत्याशी उदय श्रीवास्तव
और डॉ. राजेश डाबर जैसे नाम शामिल रहे।
लेकिन असली सवाल यहीं से शुरू होता है—
इतने छोटे बच्चों में इतना हुनर आता कहां से है?
जवाब शायद इसी स्कूल में छिपा है…
जहां बच्चों को सिर्फ पढ़ाया नहीं जाता, बल्कि उन्हें निखारा जाता है।
इस स्कूल की संचालिका ज्योति गुप्ता और उनके पति मिलकर बच्चों को एक ऐसा माहौल दे रहे हैं, जहां उनका टैलेंट खुलकर सामने आ रहा है।
Hello Kids जैसे बड़े ब्रांड की फ्रेंचाइजी के तहत चल रहा यह स्कूल नर्सरी से लेकर क्लास 2 तक के बच्चों को न सिर्फ शिक्षा, बल्कि आत्मविश्वास भी दे रहा है।
और आज का यह Annual Function…
बस एक इवेंट नहीं, बल्कि इस बात का सबूत था कि
“बचपन सही हाथों में हो, तो भविष्य अपने आप चमक उठता है।”

Advertisements

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *