बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर हो चुका है।
कभी जो चेहरा हर पोस्टर पर दिखता था…
आज वो चेहरा जैसे कहानी से बाहर हो गया है।
Nitish Kumar — अब मुख्यमंत्री नहीं रहे।
उन्होंने इस्तीफा दिया… और अब उनका ठिकाना है राज्यसभा।
और उधर…
बिहार की कमान अब आ चुकी है
Samrat Choudhary के हाथ में।
बीजेपी–जदयू का गठबंधन तो है…
लेकिन इस बार ड्राइविंग सीट पर बीजेपी है।
सम्राट चौधरी… अब बिहार के नए मुखिया हैं।
कुर्सी संभाले अभी 5–6 दिन ही हुए हैं…
लेकिन सियासत का रंग तेजी से बदल रहा है।
हर जिले में… हर दीवार पर… हर सरकारी दफ्तर के बाहर—
अब जो पोस्टर दिख रहे हैं,
उनमें नज़र आ रही है
सम्राट चौधरी… और
Narendra Modi।
ये तस्वीर है छपरा समाहरणालय की…
जहाँ पोस्टर खुद गवाही दे रहे हैं—
कि नीतीश अब ‘बेगाने’ हो चुके हैं।
20 साल का लंबा शासन…
एक ऐसा चेहरा… जिसे लोग देखने के आदी हो चुके थे—
कम से कम पोस्टर में ही सही।
अब वही पोस्टर बदल चुके हैं।
कहीं-कहीं… शायद…
नीतीश कुमार की तस्वीर दिख जाए—
वो भी जैसे गलती से छप गई हो।
और इस पूरी कहानी पर एक गाना बिल्कुल फिट बैठता है—
“चल उड़ जा रे पंछी… अब ये देश हुआ बेगाना…”
जदयू कार्यकर्ताओं का नीतीश प्रेम—
आज भी जगजाहिर है।
लेकिन सियासत में भावनाओं से ज्यादा चलती है तस्वीरें…
और तस्वीरें अब बदल चुकी हैं।
कहानी की शुरुआत हो चुकी है…
बिहार में अब चेहरा नया है—
और नाम है… सम्राट चौधरी।
![]()





Leave a Reply