छपरा का डीएम ऑफिस… और सामने बन गया “रण-क्षेत्र”!
जी हाँ, ये वही जगह है जहाँ कानून का पहरा होना चाहिए, लेकिन आज यहाँ दो गुट आमने-सामने आ गए। बात बहस से शुरू हुई… और देखते ही देखते माहौल इतना गरम हो गया कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए।
वीडियो में साफ दिख रहा है—एक गुट में महिला भी मौजूद है, जबकि दूसरे गुट का एक युवक उंगली दिखाकर उसे लगातार धमका रहा है। हालांकि महिला के साथ मारपीट नहीं हुई, लेकिन हालात इतने बिगड़ गए कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था।

सबसे हैरान करने वाली बात? ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी ठीक इसी जगह, डीएम ऑफिस के सामने, ऐसा बवाल हो चुका है।
सुधा मिल्क बूथ के सामने की ये तस्वीरें अब वायरल हैं—जहाँ लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आते हैं, वहाँ डर और तनाव का माहौल बन गया।
सवाल सीधा है—
जब डीएम ऑफिस के सामने ही हालात ऐसे हों, तो बाकी शहर कितना सुरक्षित है?


![]()









Leave a Reply