eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

बिहार ग्रामीण बैंक का पहला स्थापना दिवस: छपरा में प्रभात फेरी, पूजा और सेवा का संकल्प

छपरा | 1 मई 2026:
बिहार ग्रामीण बैंक ने आज अपना पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। गौरतलब है कि 1 मई 2025 को उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक और दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के विलय के बाद इस नए बैंक का गठन हुआ था।
स्थापना दिवस के मौके पर छपरा क्षेत्रीय कार्यालय में सुबह से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। सारण जिले की विभिन्न शाखाओं से आए अधिकारी और कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक मानस कुमार सिन्हा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली।

इसके बाद सभी ने शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और बैंक की उन्नति एवं ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
आगे क्षेत्रीय कार्यालय में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे ग्राहकों को बेहतर और तेज़ सेवाएं प्रदान करेंगे।
बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मानस कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार ग्रामीण बैंक राज्य भर में अपनी विभिन्न शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को अनेक प्रकार की बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक का लक्ष्य बेहतर प्रबंधन और ग्राहक संतुष्टि के साथ आगे बढ़ना है।

उन्होंने यह भी बताया कि सारण जिले में बैंक की 80 से अधिक शाखाएं कार्यरत हैं और 1000 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण किया जा चुका है।
इस अवसर पर त्रिपुरारी चतुर्वेदी, अजय कुमार सिंह, राहुल कुमार, अभिजीत, रोहन कुमार, संजीत कुमार, पंकज कुमार, दिवाकर कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, रितेश रंजन, प्रत्यूष कुमार सिंह, आलोक कुमार, रश्मि कुमारी, खुशबू, रिचा सिंह, अश्वनी, नीरज कुमार, मुनेश्वर, शैलेश कुमार, अमित कुमार, रजनी कांत, राम कुमार, ज्ञान दीप सोनी, नरेंद्र प्रसाद, कामेश्वर रॉय, सुशील कुमार और कुणाल कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *