“अंधेरा छटेगा, सूरज उगेगा… और कमल खिलेगा…”
— पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के ये शब्द आज छपरा के नगर पालिका चौक पर सच होते नजर आ रहे हैं।
छपरा का नगर पालिका चौक…
जहाँ आज माहौल पूरी तरह बदल चुका है।
पटाखों की गूंज है,
लड्डुओं की मिठास है,
और हर तरफ गूंज रहा है—“जय श्री राम!”
मौका है पांच विधानसभा चुनाव के नतीजों का,
जहाँ पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है।
लेकिन इस जश्न की असली वजह है—पश्चिम बंगाल।
वो बंगाल, जिसे सालों से लेफ्ट और टीएमसी का गढ़ माना जाता था,
आज वहाँ बीजेपी ने इतिहास रच दिया है।

और यही वजह है कि छपरा में जश्न दोगुना हो गया है।
यहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओं की टोली पूरे जोश में है।
राजेश फैशन लोगों को बंगाल की खास झलमुड़ी खिला रहे हैं,
तो जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खुद लोगों को लड्डू बांटते नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र चौहान, विवेक सिंह सुशील सिंह आम जनता को लड्डू खिलाने हुए दिखाई दे रहे हैं ..
हर कोई इस जीत को आम जनता के साथ मना रहा है।
कार्यकर्ताओं का कहना है—
ये सिर्फ एक पार्टी की जीत नहीं,
बल्कि पूरे देश की जीत है।
नाम लिए जा रहे हैं—
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह की जोड़ी का,एवं नितिन नवीन की सूझबूझ का
जिनके नेतृत्व और लगातार हुए प्रचार ने इस जीत को ऐतिहासिक बना दिया।
छपरा के नगर पालिका चौक से ये तस्वीर साफ बताती है—
कि अब राजनीति सिर्फ राज्यों तक सीमित नहीं,
बल्कि हर शहर, हर चौक तक पहुँच चुकी है।
फिलहाल छपरा से यही ग्राउंड रिपोर्ट…
जहाँ जश्न जारी है… और जोश भी


![]()










Leave a Reply