“बारात निकली थी… खुशियों के साथ।
बाजा बज रहा था… लोग नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे।
लेकिन सारण के रिविलगंज थाना क्षेत्र के पहिया ढाला के पास कुछ सेकेंड में पूरा माहौल चीख-पुकार में बदल गया।
तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने बारात में शामिल दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दहियांवा डीह मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय रामप्रवेश राय ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
वहीं मासूमगंज निवासी राजाराम राय गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किए गए हैं।

जिस बाइक से हादसा हुआ, उसका चालक वीरेंद्र महतो भी गंभीर रूप से घायल है और सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कहते हैं… हादसे बताकर नहीं आते।
कुछ देर पहले तक जहां शादी की खुशी थी, वहीं अब उसी घर में मातम पसरा है।

सवाल सिर्फ एक है — आखिर सड़क पर यह बेलगाम रफ्तार कब रुकेगी?”

![]()












Leave a Reply