छपरा: राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर सारण के एसएसपी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत सुलहनीय मामलों के त्वरित और सरल निपटारे का एक प्रभावी माध्यम है, जहां आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया जाता है।

एसएसपी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभ मिलता है, तो वह अपने गांव, समाज, जिले और यहां तक कि दूसरे राज्यों में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे “प्रवक्ता” बनकर राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदे को दूसरों तक

पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने विवादों का निपटारा आसानी से करा सकें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार का वाद या विवाद है, जिसका समाधान संभव है, तो लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का निपटारा कराएं।

![]()













Leave a Reply