eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“लोक अदालत में सच में मिल रही राहत या सिर्फ समझौता? छपरा से ग्राउंड रिपोर्ट” ⭐

“ये जो आप देख रहे हैं ना… ये कोई आम कैंप नहीं है… ये है राष्ट्रीय लोक अदालत, छपरा!
जहां दावा बड़ा है… कि आपका पुराना विवाद खत्म होगा, बैंक का लोन सुलझेगा, नोटिस का झंझट कम होगा… और राहत मिलेगी।
लेकिन सवाल है… क्या वाकई राहत मिल रही है?
या फिर… लोग यहां भी फाइल लेकर, उम्मीद लेकर… सिर्फ चक्कर काट रहे हैं?
हम पहुंचे हर टेबल तक…
कहीं स्टेट बैंक, कहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, कहीं कोऑपरेटिव बैंक, तो कहीं BSNL के काउंटर।

अधिकारी मौजूद हैं… बातचीत हो रही है… समझौते की बातें भी हो रही हैं।
लेकिन ग्राउंड पर तस्वीर थोड़ी अलग भी दिखी।
कुछ लोगों ने कहा— “ठीक है, बात बनी…”
तो कुछ ने कहा— “भाई, राहत उतनी नहीं मिली जितनी उम्मीद थी…”
अब बड़ा सवाल ये है कि…
क्या राष्ट्रीय लोक अदालत वैसी ही काम कर रही है जैसी अदालत चाहती है?
क्या सच में लोगों का बोझ कम हो रहा है?
क्या बैंक सच में राहत दे रहे हैं… या सिर्फ रिकवरी का नया तरीका है?
क्योंकि यहां हजारों लोग आते हैं

किसी का लोन अटका है… किसी का नोटिस… कोई किश्त नहीं भर पाया… कोई ब्याज से परेशान है।
तो सवाल जरूरी है… जवाब भी जरूरी है।
और यही सवाल अब हम जिला जज और अधिकारियों से भी पूछेंगे…
ताकि साफ हो सके कि लोक अदालत… लोगों के लिए राहत है… या सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया?

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *