छपरा: वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने उम्मीद जताई कि आज करीब 10 हजार वादों के निपटारे का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों को आपसी सहमति से विवाद खत्म करने का बेहतर अवसर देती है।

जिला जज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों और आपसी झगड़ों को बढ़ाने के बजाय बातचीत और समझौते के जरिए सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मामलों का समाधान आपसी सहमति से हो जाए, तो लोगों का समय, पैसा और मानसिक तनाव—तीनों बचते हैं।

उन्होंने खास तौर पर कहा कि लोग बेवजह कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से बचें और जहां संभव हो, सुलहनीय मामलों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करें। इससे न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा।

![]()













Leave a Reply