eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

टेंपू लगाने को लेकर छपरा में बवाल, मिठाई दुकानदार के घर हमला | VIDEO वायरल

“टेंपू टेढ़ा लगा था… फिर छपरा में सीधा दंगल हो गया!”
छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में मिठाई दुकानदार के दरवाजे पर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक बवाल में बदल गया। आरोप है कि टेंपू लगाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने फोन कर भीड़ बुला ली और देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पहले गाली-गलौज हुई, फिर 20-25 लोग लाठी, रॉड और हथियार लेकर पहुंच गए। आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट की गई और परिवार की महिलाओं तक को नहीं छोड़ा गया। इस हमले में एक व्यक्ति के सिर, घुटने और बांह में गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित ने भगवान बाजार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *