ब्रेकिंग: सारण में दिनदहाड़े गैंगरेप की वारदात! 17 साल की नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत, पूरे इलाके में सन्नाटा!
सारण जिले से एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एकमा थाना क्षेत्र में पढ़ाई के लिए गई 17 वर्षीय मासूम लड़की के साथ कथित गैंगरेप की घटना ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, दाउदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली ये नाबालिग छात्रा हंसराजपुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गई थी। सुबह करीब 11 बजे जब वो अपने एक परिचित के साथ बाइक पर लौट रही थी, तभी रास्ते में बाइक सवार गुंडों ने उन्हें रोक लिया।

चाकू की नोंक पर दोनों को आतंकित कर अपराधियों ने जबरन उन्हें सुनसान जगह पर ले गए। वहाँ एक और साथी को बुला लिया गया और फिर तीनों दरिंदों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
ये घटना दिन के उजाले में हुई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। लोग सड़कों पर उतर आए और न्याय की मांग करने लगे। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जो नाबालिग बताया जा रहा है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटा लिए हैं।
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही बाकी दरिंदे भी उनके हत्थे चढ़ जाएंगे।
लेकिन सवाल ये है कि… दिनदहाड़े ऐसी घटना कैसे हो सकती है? क्या हमारी बेटियां अब पढ़ने के लिए भी सुरक्षित नहीं हैं?

![]()












Leave a Reply