eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“रात में घर से निकला युवक, सुबह नाले के पास मिला शव | सारण के दरियापुर में सनसनी”

सारण के दरियापुर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक सुपन कुमार गिरी की मौत का मामला सामने आया है। आज सुबह मठककरा गांव स्थित कुशभारी नाला के समीप उसका शव बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मठककरा गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश्वर गिरी के 30 वर्षीय पुत्र सुपन कुमार गिरी के रूप में हुई है, जो गांव में मिट्टी कटाई का काम करता था।

परिजनों के मुताबिक, बीती रात वह सोने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान कुछ लोगों का फोन आने के बाद उसने घरवालों से कहा कि वह मईया स्थान पर सोने जा रहा है। परिवार निश्चिंत हो गया, लेकिन सुबह गांव के कुशभारी नाला के पास उसका शव मिलने की सूचना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।
मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि रात में साथ रहने वाले कुछ लोगों ने ही उसे घर से बुलाया था। बहन की मांग है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे, घटना में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और परिवार को इंसाफ मिले।

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
क्योंकि एक मौत सिर्फ खबर नहीं होती… किसी परिवार के लिए पूरी दुनिया उजड़ जाने जैसी होती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *