eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

छपरा में कल मनाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का स्मृति दिवस, तैयारियां पूरी

सारण/छपरा: पूर्व प्रधानमंत्री Chandra Shekhar की स्मृति दिवस को लेकर छपरा में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के मध्य स्थित जगदम कॉलेज के समीप क्षत्रिय छात्रावास परिसर में मंगलवार को दिन के 11 बजे स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया जाएगा।
समिति के अनुसार कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा चंद्रशेखर के राजनीतिक जीवन, उनके संघर्षों, समाजवादी विचारधारा तथा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही उनके आदर्शों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से क्षत्रिय समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, उनके शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *