छपरा में आयोजित परमहंस दयाल अद्वैतानंद जी महाराज स्मृति समारोह में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि अद्वैत सिद्धांत को मानने और समझने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिस प्रकार लोग इस आध्यात्मिक पथ को स्वीकार कर रहे हैं, वह सारण की धरती के लिए गौरव की बात है।

सांसद ने कहा कि स्वामी परमहंस दयाल जी महाराज के विचार समाज को नई दिशा दे रहे हैं और उनके अनुयायियों की बढ़ती संख्या उनके संदेशों की प्रासंगिकता को दर्शाती है।

इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि रेल मंत्री से मिलकर छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “स्वामी परमहंस दयाल रेलवे स्टेशन” रखा जाए। उन्होंने कहा कि इससे महान संत की स्मृति को स्थायी सम्मान मिलेगा और आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रखेंगी। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल वर्तमान में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

![]()











Leave a Reply