सारण से इस वक्त एक बेहद गंभीर खबर सामने आई है…
अमनौर थाना क्षेत्र में एक ऑर्केस्ट्रा नर्तकी ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नर्तकी के अनुसार, वह शनिवार की शाम कार्यक्रम करने के लिए मशरख गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रविवार की सुबह वह अपने साथियों के साथ वापस अमनौर लौट रही थी।
पीड़िता के मुताबिक, इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक उसे बाकी लोगों से आगे ले गया। आरोप है कि तरैया थाना क्षेत्र के छपिया पानी टंकी के पास सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता ने अपने साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

घटना के बाद उसने ऑर्केस्ट्रा संचालक को फोन कर जानकारी दी। संचालक मौके पर पहुंचा और पीड़िता को अमनौर सीएचसी लेकर गया, जहां उसका इलाज कराया गया।
सूचना मिलने पर अमनौर थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार महिला पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली।
घटना का कथित स्थल तरैया थाना क्षेत्र में होने के कारण तरैया पुलिस को भी सूचना दी गई है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता का बयान आपके सामने है…
बाकी, इस मामले की सच्चाई क्या है, यह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।
पूरी खबर पढ़िए eBiharDigitalNews.com पर या मोबाइल ऐप पर।

![]()



Leave a Reply