छपरा से इस वक्त की एक दुखद खबर सामने आ रही है। महानवमी के दिन रामनगर रेलवे ढाला के करीब ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों में से कुछ का कहना है कि युवक अपने गांव से मेला देखने आया हुआ था। हालांकि, युवक की पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें हादसे की भयावहता को बयां कर रही हैं। तस्वीरों में शव की स्थिति बेहद गंभीर दिखाई दे रही है। तस्वीरें मिलने तक मौके पर जीआरपी के पहुंचने की जानकारी नहीं मिली थी।
फिलहाल, युवक की पहचान, हादसे के कारण और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि का इंतजार है।







Leave a Reply