Wed. Feb 11th, 2026

बजरंग दल ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे और बाँटी मिठाइयाँ

छपरा: भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराने की कार्यवाही को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया है। इस सफल सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। छपरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सफलता पर पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बाँटी और भारत माता की जय के नारे लगाकर विजय उत्सव मनाया।

कार्यकर्ताओं ने इसे आतंकवाद के खिलाफ बड़ी जीत बताया और सेना को सलाम किया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन देश की सुरक्षा और स्वाभिमान का प्रतीक है। जश्न के दौरान लोगों ने तिरंगा लहराया और वीर जवानों को नमन किया।

कार्यक्रम में मौजूद विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और “ऑपरेशन सिंदूर” इसका जीवंत उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *