eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

अस्पतालों में बेड खोजने की परेशानी होगी खत्म, नया सॉफ्टवेयर ला रही सरकार

स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी, अस्पतालों में बेड उपलब्धता की मिलेगी रियल टाइम जानकारी
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़कर मरीजों की परेशानी कम करने की दिशा में गंभीर पहल कर रहे हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य में एक ऐसा सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध बेड की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त हो सकेगी।
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद यदि किसी मरीज को जिला अस्पताल से रेफर किया जाता है, तो चिकित्सकों को पहले से ही यह जानकारी मिल जाएगी कि किस अस्पताल में बेड खाली है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल-दर-अस्पताल भटकने की समस्या से राहत मिलेगी और समय पर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मरीज केंद्रित बनाने के लिए तकनीकी सुधार लगातार किए जा रहे हैं। प्रस्तावित सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेफरल प्रक्रिया आसान होगी तथा गंभीर मरीजों को शीघ्र इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
सरकार का मानना है कि इस पहल से विशेष रूप से आपातकालीन और गंभीर रोगियों के इलाज में तेजी आएगी तथा अस्पतालों के संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *