स्व. प्रभुनाथ सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
छपरा, 31 मई 2026:
जिला विधि मंडल, व्यवहार न्यायालय, छपरा में रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय प्रभुनाथ सिंह की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन एवं न्यायिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान स्व. प्रभुनाथ सिंह के पुत्र एवं अधिवक्ता शंभू सिंह ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व, कर्तृत्व तथा समाज एवं न्याय के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता मान पियूष (संयुक्त सचिव), सियाराम राय, प्र. सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष), निर्मल कुमार श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), अनिल कुमार सिंह, रामकृष्ण त्रिवेदी, महेश चंद्र मिश्र, गणेश कुमार त्रिवेदी, रूज कुमार, दुर्गेश प्रकाश तिवारी, नरेंद्र सिंह, सुनील कुमार पांडेय, नितिजय कुमार साह एवं गुड़िया कुमारी सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय प्रभुनाथ सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. प्रभुनाथ सिंह ने अपने जीवनकाल में न्याय, समाज सेवा और अधिवक्ता समुदाय के हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।












Leave a Reply