eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

छपरा में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल! बांग्लादेशी महिला ‘मुस्कान’ बनकर रह रही थी, आधार कार्ड पर उठे बड़े सवाल”

“छपरा में आर्केस्ट्रा की आड़ में बड़ा खेल! बांग्लादेशी महिला ‘मुस्कान’ बनकर रह रही थी, पुलिस जांच में बड़े खुलासे के संकेत”
छपरा में सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई में अवैध आर्केस्ट्रा गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, “अवैध रूप से संचालित आर्केस्ट्रा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें एक विदेशी (बांग्लादेशी) महिला भी शामिल है।”
प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है—
“नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर आपत्तिजनक नृत्य कराने का मामला प्रकाश में आया है।”

इसी कड़ी में पकड़ी गई महिला की पहचान अब बड़ा सवाल बन गई है। बताया जा रहा है कि उसका असली नाम जन्नतुल नाहर है, लेकिन भारत में उसने अपनी पहचान बदलकर “मुस्कान” नाम से रहना शुरू कर दिया था—और उसके पास भारतीय आधार कार्ड भी मौजूद है।
अब सबसे बड़े सवाल …
*एक विदेशी महिला का आधार कार्ड कैसे बना?
*क्या इसमें किसी स्थानीय नेटवर्क की मदद शामिल है?
* और क्या आर्केस्ट्रा सिर्फ एक आड़ था?
पुलिस खुद भी मान रही है कि मामला गंभीर है।
“विदेशी महिला के अवैध निवास, ठहराव एवं संपर्कों के संबंध में जांच की जा रही है, तथा पुलिस मुख्यालय से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए जा रहे हैं।”
साफ है—यह सिर्फ एक छापेमारी नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क का संकेत हो सकता है।
सारण पुलिस अब हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *