छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर…
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नवाजी टोला चौक पर पुलिस द्वारा सघन ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व मुफ्फसिल थाना प्रभारी शशि रंजन कर रहे थे, जिनके साथ एसआई कुंदन कुमार, राहुल कुमार और थाने की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही।

बताया जा रहा है कि इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक यानी SSP भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान का जायजा लिया।
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट और ट्रैफिक नियमों के पालन की गहन जांच की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप का माहौल देखा गया और लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए सख्त संदेश दिया गया।

![]()











Leave a Reply