eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“दिल्ली की सड़कों पर फिर शर्मसार हुई इंसानियत…”

 

रात के अंधेरे में काम से घर लौट रही एक महिला… बस स्टैंड पर खड़ी थी… उसे क्या पता था कि अगले कुछ घंटे उसकी जिंदगी का सबसे खौफनाक मंजर बन जाएंगे।
देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक प्राइवेट स्लीपर बस में 30 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया गया। महिला रोज की तरह फैक्ट्री से काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थी, तभी एक बस उसके सामने रुकी… और फिर शुरू हुआ दरिंदगी का खेल।

पीड़िता ने बस के दरवाजे पर खड़े शख्स से सिर्फ समय पूछा था, लेकिन आरोप है कि उसी वक्त उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया गया। बस का दरवाजा बंद हुआ… ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी… और चलती बस में करीब दो घंटे तक हैवानियत की गई।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना रानी बाग इलाके की है। पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गी बस्ती में रहती है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। आरोपियों ने महिला को रानी बाग से बस में बैठाया और फिर नांगलोई इलाके की तरफ ले गए।

आरोप है कि वारदात के बाद महिला को खून से लथपथ हालत में सड़क पर फेंक दिया गया। मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बस को भी जब्त कर लिया गया है।
लेकिन सवाल वही है—
देश की राजधानी में अगर एक कामकाजी महिला भी सुरक्षित नहीं… तो आखिर महिलाएं खुद को कहां सुरक्षित महसूस करें?
⚠️ नोट: पीड़िता की पहचान कानूनन गोपनीय रखी गई है। मामले की जांच जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *