eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

न्याय मांगने गया युवक बना आरोपी! डीआईजी से निष्पक्ष जांच की मांग

सारण। सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवक के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई। मामले को लेकर परिवार ने सारण रेंज के डीआईजी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसौली गांव निवासी मंजू देवी ने डीआईजी को दिए आवेदन में बताया है कि उनके नाती आर्यन राज ने एक चौकीदार के खिलाफ शिकायत की थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि बाद में आर्यन राज के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई।
परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

परिजनों का दावा है कि मामले से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी मौजूद है, जिसमें कथित तौर पर दारू पार्टी को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। हालांकि ऑडियो की सत्यता और उसमें सुनाई दे रही आवाजों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल इस मामले में डीआईजी से जांच की मांग की गई है। वहीं, इसुआपुर थाना अथवा सारण पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *