eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

पटना पारस अस्पताल में बवाल: बच्चे की मौत के बाद फूटा गुस्सा, सिस्टम पर बड़े सवाल

आप जो दृश्य देख रहे हैं… ये पारस हॉस्पिटल का दृश्य है।
काफी लोग…
अस्पताल के शीशे तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं…
पुलिस प्रशासन हालात संभालने में जुटा है…
भीड़ बेकाबू है…
और अब…
परिजन लाश को लेकर अस्पताल के बाहर आ चुके हैं…
सड़क पर रखकर हंगामा कर रहे हैं…
दरअसल…
कल की घटना है…
बिहार की राजधानी पटना में
एक 15 साल के किशोर की मौत के बाद
पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर को सिर में गंभीर चोट लगी थी…
जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया…
लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

और यहीं से गुस्सा फूट पड़ा…
परिजनों का आरोप है—
इलाज में लापरवाही हुई…
और हालत गंभीर होने के बावजूद
सिर्फ पैसे लिए जाते रहे।
हालांकि, परिजनों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं…
लेकिन अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कल की इस घटना ने…
अस्पताल प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
लेकिन कहानी सिर्फ एक अस्पताल की नहीं है…
सवाल सिर्फ प्राइवेट अस्पतालों पर उठाना काफी नहीं है…
क्योंकि सच्चाई ये भी है कि कई सरकारी अस्पताल भी कम दोषी नहीं हैं…
जहां सिस्टम की खामियों और लापरवाही के बीच
कई बार इंसानियत भी सवालों में घिर जाती है।
और यही वजह है…
कि मजबूरी में लोगों को प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है।
इधर…
बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ हुई…
गमले फेंके गए…
सामान तोड़ा गया…
और पुलिस के साथ भी झड़प की खबरें सामने आईं। �
फिलहाल…
मामले की जांच जारी है…
और सच्चाई क्या है…
ये आने वाले वक्त में साफ होगी।
लेकिन आज…
एक परिवार ने अपना बच्चा खो दिया है…
और पीछे छोड़ गया है—
दर्द… गुस्सा… और कई अनसुलझे सवाल…
“खबर वही… जो सवाल भी पूछे।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *