छपरा। भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता खेसारी लाल यादव रविवार को सारण जिले के मेथवलिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बहुचर्चित डबल हत्याकांड के गवाह रहे दिवंगत पंकज यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
खेसारी लाल यादव ने पंकज यादव के परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोना बेहद पीड़ादायक होता है और इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।
मुलाकात के दौरान अभिनेता ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा न्याय की लड़ाई में साथ रहने की बात कही। उनके गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां जुट गए।
गौरतलब है कि पंकज यादव बहुचर्चित डबल हत्याकांड के अहम गवाह माने जाते थे। उनकी हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। मामले को लेकर लगातार राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

खेसारी लाल यादव की इस मुलाकात को परिजनों के प्रति संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। परिवार ने भी अभिनेता के आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया।

![]()






Leave a Reply