सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी कहते हैं कि उन्हें अपने क्षेत्र की चिंता है। प्रभुनाथ नगर और शक्ति नगर में वर्षों से जलजमाव की समस्या रही है। इसी समस्या के समाधान के लिए केंद्र से करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत होने और सड़क-नाला निर्माण योजना की बात सामने आई थी।
लेकिन सवाल सिर्फ फंड जारी होने का नहीं है।
सवाल यह है कि क्या जमीन पर लोगों को राहत मिली?
क्या बरसात में अब भी सड़कें नहीं डूबतीं?
क्या लोगों के घरों तक पहुंचना आसान हो गया है?

रूडी जी से मुलाकात कभी होगी तो ये सवाल भी पूछेंगे। लेकिन उससे पहले सुनिए प्रभुनाथ नगर के लोगों की राय। आखिर विकास का असली रिपोर्ट कार्ड जनता ही लिखती है। किसी के लिए यह उम्मीद की शुरुआत है, तो किसी के लिए अब भी अधूरा सपना।
आप बताइए, प्रभुनाथ नगर को जलजमाव से मुक्ति मिली या अभी लंबा इंतजार बाकी है?

![]()










Leave a Reply