eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

सारण में शांति व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, सीनियर अधीक्षक एसएसपी विनीत कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा

सारण में शांति व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, SSP विनीत कुमार खुद संभाल रहे मोर्चाछपरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार अपनी टीम के साथ लगातार मैदान में सक्रिय हैं। कहीं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, कहीं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, तो कहीं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश। उनका संदेश स्पष्ट है—सारण में शांति और कानून-व्यवस्था हर हाल में कायम रहनी चाहिए।
पिछले कुछ दिनों में देश और राज्य में विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद मार्च तक विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद पटना में भी प्रदर्शन देखने को मिला और बुधवार को सारण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इन घटनाओं के बीच प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

एसएसपी विनीत कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना आवश्यक है।
सारण और छपरा की पहचान हमेशा से शांतिप्रिय और जागरूक समाज के रूप में रही है। प्रशासन को भरोसा है कि जिले के लोग संयम और समझदारी का परिचय देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च और अन्य सुरक्षा उपायों की तैयारी भी की गई है। एसएसपी स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और पुलिस बल को लगातार आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
जिले की जनता को आश्वस्त करते हुए पुलिस प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *