छपरा में सारण शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जदयू का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। सिटी गार्डन में आयोजित मिलन सह शिक्षक सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी समेत कई नेताओं ने जदयू समर्थित एनडीए प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में समर्थन जुटाया। नेताओं ने शिक्षकों से आगामी चुनाव में आनंद पुष्कर को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।


![]()








Leave a Reply