ब्रेकिंग न्यूज़ | सारण
भरी दोपहर… सड़क पर धूप भी थी, रफ्तार भी थी… और लापरवाही भी।
सारण के कोपा थाना क्षेत्र के बसडिला मोड़ पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराती है। टक्कर इतनी ज़ोरदार कि गाड़ी का अगला हिस्सा मानो सवाल बनकर रह जाता है—क्या हमारी सड़कों पर रफ्तार ही कानून है?
तीन लोग… ज़िंदगी और मौत के बीच झूलते हुए… सदर अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि सभी एकमा के कबीरपार गांव के रहने वाले हैं। डॉक्टर कह रहे हैं—हालत गंभीर है।

मौके पर अफरा-तफरी… लोग दौड़ते हैं, मदद करते हैं… और फिर वही सवाल—हर बार हादसे के बाद ही क्यों जागती है हमारी संवेदनाएं?
पुलिस पहुंचती है, जांच शुरू होती है… बयान आते हैं—“हर पहलू से जांच होगी।”
लेकिन क्या हर बार जांच ही काफी है?
प्रत्यक्षदर्शी कहते हैं—गाड़ी तेज थी, बहुत तेज।
तो क्या रफ्तार अब हमारी सड़कों की पहचान बन चुकी है?
ये सिर्फ एक हादसा नहीं… ये एक चेतावनी है।
सड़क पर चलने वाले हर शख्स के लिए—और उन सिस्टम्स के लिए भी, जो हादसों के बाद ही एक्टिव होते हैं।
सवाल अब भी वहीं है—क्या अगला नंबर किसी और का होगा?


![]()












Leave a Reply