eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“सिवान में गोलियां, कैमरे में कैद खौफ… और फिर ‘हाफ एनकाउंटर’ की कहानी”

सिवान शूटआउट: गोलियों की आवाज, कैमरे में कैद खौफ… और फिर ‘हाफ एनकाउंटर’
सिवान…
शाम का वक्त…
और अचानक—तड़तड़तड़… गोलियों की आवाज।
नगर थाना क्षेत्र के ढाला के पास कमला प्रेस के सामने जो हुआ, वो सिर्फ एक वारदात नहीं… कैमरे में कैद हुआ खौफ है।
कार सवार बदमाश आते हैं…
निशाना बनता है—बाप और बेटा।
भाजपा नेता के बहनोई… और उनका भगीना।
लाइव फुटेज में साफ दिखता है—अपराधी बिना डर के फायरिंग कर रहे हैं।
जैसे कानून का कोई खौफ ही नहीं।
गोली लगती है…
दोनों जमीन पर गिरते हैं…
अस्पताल पहुंचाए जाते हैं

लेकिन—
बेटा हर्ष सिंह… बच नहीं पाता।
मौके पर ही कहानी खत्म।
पिता… जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।
अब कहानी का दूसरा हिस्सा…
घटना के बाद पुलिस हरकत में आती है।
जांच… दबिश… और फिर—
मुख्य आरोपी छोटू यादव
पुलिस के हत्थे चढ़ता है।
और फिर होता है—
“हाफ एनकाउंटर”
दोनों पैरों में गोली…
और इसकी भी फुटेज मौजूद।
अब सवाल वही जो हर बार उठता है—
*जब अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे थे… पुलिस कहां थी?
* अगर पुलिस इतनी एक्टिव है कि एनकाउंटर कर रही है… तो वारदात क्यों नहीं रुक रही?
* हर बार गोली… हर बार मौत… हर बार वही कहानी?
एक तरफ पुलिस कहती है—
“हम चुस्त हैं, अपराधियों को छोड़ेंगे नहीं”
दूसरी तरफ—
ऐसी घटनाएं…
पूरे परिवार को बेसहारा कर देती हैं।
सच ये है—
एनकाउंटर से सुर्खियां बनती हैं…
लेकिन सवाल वहीं खड़ा रहता है—
क्या इससे अपराध रुकेगा?
और आखिर में—
आप खुद देखिए ये लाइव फुटेज…
कैसे बेखौफ अपराधी फायर कर रहे हैं…

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *