eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

Advertisement

छपरा में राजनीतिक हलचल तेज, राजेश कुशवाहा को मिला टिकट

Chapra Vidhansabha

भारतीय लोग चेतना पार्टी ने भरी हुंकार, 100 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार – सारण, सिवान और गोपालगंज की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Advertisements

छपरा (13 जुलाई 2025):

भारतीय लोग चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दांगी सुभाष कुमार ने आज सारण जिले के अतिथि गिरी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि सारण, सिवान और गोपालगंज की सभी 24 विधानसभा सीटों पर पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व मीडिया प्रभारी राजेश कुशवाहा को छपरा 118 विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। सुभाष कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य “बेहतर बिहार” बनाना है – एक ऐसा बिहार जो अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त हो।

उन्होंने आगे कहा:

अगर हमारी सरकार बनती है तो राज्य में भ्रष्टाचार पर कड़ी लगाम लगेगी। शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यातायात के साधन सुलभ और किफायती बनाए जाएंगे। हमारा सपना है – ऐसा बिहार, जहां शांति, प्रेम और भाईचारा कायम हो और हर बिहारी को अपने बिहारी होने पर गर्व हो।

इस मौके पर पार्टी के शीर्ष नेता मंच पर मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी विनोद कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अमरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, नंदन वर्मा, अशोक पासवान, चंदेश्वर राम, अधिवक्ता लालबाबू सिंह, पवन कुशवाहा, रीना गुप्ता, शैलेश सिंह, अनिल मेहता, गणेश सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता।

भारतीय लोग चेतना पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार के चुनाव में जनता से सीधे मुद्दों पर बात करेगी और जमीनी बदलाव का वादा लेकर मैदान में उतरेगी।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *