eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

Advertisement

छपरा की सैकड़ों महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन – डॉ. विशाल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

परा: जिले के महमदा गांव में एक विशेष राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अनामिका सिंह ने स्वयं पार्टी की सदस्यता ली और अपने साथ सैकड़ों महिलाओं को भी पार्टी से जोड़ने का कार्य किया।
यह आयोजन पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान राजनीतिक सलाहकार डॉ. विशाल सिंह राठौर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Advertisements

इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष संतोष पटेल, महिला नेत्री चांदनी कुशवाहा, डॉ. रीता भारती समेत कई अन्य स्थानीय नेता उपस्थित रहे और महिलाओं के इस उत्साह का स्वागत किया।

कार्यक्रम में यह स्पष्ट रूप से देखा गया कि राज्य के मुखिया द्वारा महिलाओं को दिए गए विशेष प्रतिनिधित्व, 50% आरक्षण और शराबबंदी जैसे ऐतिहासिक फैसलों का गहरा प्रभाव महिलाओं पर पड़ा है।
इन फैसलों ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक और सशक्त बनाया है।

डॉ. विशाल सिंह राठौर ने कहा कि,

“हमारा उद्देश्य केवल सदस्यता बढ़ाना नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है। महिलाएं बदलाव की वाहक हैं और हमें गर्व है कि आज इतनी बड़ी संख्या में उन्होंने पार्टी में आस्था जताई है।”

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने राज्य नेतृत्व के फैसलों पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे आने वाले चुनावों में संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *