8 महीने में तीसरी मौत, रहस्य बना बनवारी शाह का पोखरा!
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय लोगों की बातचीत और परिजनों से मिली जानकारी पर आधारित है। जांच की पुष्टि पुलिस/प्रशासन द्वारा की जाएगी…
छपरा : शहर के बनवारी शाह पोखरा से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है।

दौलतगंज निवासी 45 वर्षीय मनोज कल रात अपने रोज़ाना के रूटीन की तरह खाना खाकर टहलने पोखरा गए थे। लेकिन इस बार वे लौटकर घर नहीं आए।
रातभर परिजन तलाश करते रहे और सुबह उनका शव पोखरा में मिला।
मनोज गुदरी बाजार में सब्ज़ी का व्यापार करते थे और उनके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है।

यह पोखरा अब आम लोगों के लिए भय का कारण बन चुका है। पिछले आठ महीनों में यह तीसरी मौत है, जिसमें लोगों की डूबकर जान चली गई है।
स्थानीय लोग अब इसे रहस्यमयी पोखरा बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट…

जिसमें लोगों की डूबकर जान चली गई है।
स्थानीय लोग अब इसे रहस्यमयी पोखरा बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लोगों के बीच अब सवाल उठ रहा है—
👉 आखिर हर मौत का रहस्य क्या है?
👉 क्या यह महज़ हादसा है या कुछ और…?







Leave a Reply