Wed. Feb 11th, 2026

पटना के गांधी मैदान में आज ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिला।
नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया।

इस मौके पर बड़े नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया—
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा,
गृहमंत्री अमित शाह,
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू,
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री व मंत्रीमंडल की पूरी लिस्ट

➡️ मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार (जदयू, MLC)

➡️ उपमुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी (बीजेपी, तारापुर)

विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी, लखीसराय)

जदयू कोटे से मंत्री

विजय कुमार चौधरी — सराय रंजन

विजेंद्र यादव — सुपौल

श्रवण कुमार — नालंदा

अशोक चौधरी — MLC

लेसी सिंह — धमदाहा

मदन सहनी — बहादुरपुर

सुनील कुमार — भोरे

मोहम्मद जमा खान — चैनपुर

बीजेपी कोटे से मंत्री

मंगल पांडे — सिवान

दिलीप जायसवाल — MLC

नितिन नवीन — बांकीपुर

रामकृपाल यादव — दानापुर

संजय सिंह टाइगर — आरा

अरुण शंकर प्रसाद — खजौली

सुरेंद्र मेहता — बछवारा

नारायण प्रसाद — नौतन

राम निषाद — औराई

लखनदार कुमार — पेटपुर सुरक्षित

श्रेयसी सिंह — जमुई

प्रमोद कुमार — मोतिहारी

बीजेपी के 11 मंत्री, जिनमें 2 महिलाएं शामिल।
📌 सिर्फ 5 पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिला—
सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडे, नितिन नवीन, दिलीप जायसवाल।

  • हम, एलजेपी (आर) और आरएम से मंत्री

संतोष कुमार सुमन — हम (MLC)

संजय कुमार पासवान — एलजेपीआर, बखरी

संजय कुमार सिंह — एलजेपीआर, महुआ

दीपक प्रकाश (आरएलम) — न एमएलसी, न एमएलए, फिर भी मंत्री पद

पॉलिटिकल बैलेंसिंग

जदयू कोटे में मगध, वैशाली और मिथिलांचल को खास तरजीह दी गई है।
बीजेपी ने पहली बार बड़ी संख्या में नए चेहरों को अवसर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *