eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

स्वामी विवेकानंद जयंती पर छपरा मंडल कारा में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

छपरा।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आज छपरा मंडल कारा परिसर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के तत्वाधान में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, सारण के द्वारा संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, आत्मनिर्भरता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो” का संदेश आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

कार्यक्रम में मंडल कारा के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों तथा प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों, युवाओं की भूमिका, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आत्मबल पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

अतिथियों को सम्मान स्वरूप साहित्य भेंट किया गया तथा उपस्थित लोगों ने युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने हेतु नियमित गायत्री मंत्र का जप और ध्यान पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *