सारण के जिला एवं सत्र न्यायाधीश Puneet Garg की अपील – अपने केस जल्दी निपटाएं
छपरा (सारण) में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सारण के जिला एवं सत्र न्यायाधीश Puneet Garg ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मामलों का निपटारा कराने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, पार्टीशन सूट सहित अन्य सुलहनीय वादों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके और अदालतों में लंबित मामलों का बोझ भी कम हो।

वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत के जज सह सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव Brajesh Singh ने बताया कि इस बार लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से ज्यादा से ज्यादा मामलों का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

लोक अदालत से संबंधित किसी भी जानकारी या दुविधा की स्थिति में लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के काउंटर पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।



