जिला विधि मंडल, छपरा (सारण) चुनाव 2026–2028: सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र
छपरा (सारण): जिला विधि मंडल के निर्वाचन 2026–2028 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कल्याण किशोर द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता बंधु उपस्थित रहे और नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान महामंत्री श्री शशि भूषण त्रिपाठी और अध्यक्ष श्री रविरंजन प्रसाद सिंह ने बातचीत में बताया कि वे सभी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला विधि मंडल को और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

🔷 निर्वाचित पदाधिकारियों की पूरी सूची 🔷
अध्यक्ष
श्री रविरंजन प्रसाद सिंह
उपाध्यक्ष
श्री निर्मल कुमार श्रीवास्तव
श्री शत्रुघ्न प्रसाद सिंह
श्रीमती सरोज कुमारी
महामंत्री
श्री शशि भूषण त्रिपाठी
संयुक्त सचिव
श्री अजमतुल्लाह खा
श्री मानस पीयूष
श्रीमती सुनीता कुमारी
सहायक सचिव
श्री अभय कुमार मिश्रा
श्री बजरंग प्रताप सिंह
श्री मनीष कुमार शर्मा
कोषाध्यक्ष
श्री दुर्गेश प्रकाश बिहार
अंकेक्षक
श्री योगेंद्र कुमार पर्वत
श्री संजय कुमार मिश्रा
निगरानी समिति सदस्य
श्री अनुज कुमार सिंह गौतम
श्री अमित कुमार
श्री संजीत कुमार सिंह
पुस्तकालय समिति सदस्य
श्री ओम शरण
श्री सागर कुमार
श्री संजीत कुमार सिंह
वरीय कार्यसमिति सदस्य
श्री दीनानाथ सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *