रिपोर्ट: संजीव मिश्रा | eBiharDigitalNews.com
सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।
एक ही घर… दो सगे भाई… और दोनों भाइयों की पत्नियां एक साथ मृत पाई गईं।
मृत महिलाएं देवरानी-जेठानी थीं।
27 वर्षीय ज्योति कुमारी और 22 वर्षीय प्रीति कुमारी।
अब सवाल सिर्फ मौत का नहीं है… सवाल यह है कि आखिर एक ही घर में दो-दो बहुओं की मौत कैसे हो गई?

गांव में चर्चा है, घर में अक्सर पारिवारिक कलह होती थी।
लेकिन क्या सिर्फ झगड़ा इतनी बड़ी घटना तक पहुंच गया?
या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?
मायके पक्ष का आरोप है कि दोनों महिलाओं की गला दबाकर हत्या की गई है।
हालांकि शव पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिलने की बात भी सामने आ रही है।
यही वजह है कि यह मामला और ज्यादा रहस्यमय बन गया है।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब बताया गया कि ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार हो गया।
जिस घर में दो मौतें हुईं, वहां ताला और सन्नाटा दोनों दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घर के सामने बरात आई हुई थी और परिवार के अधिकांश पुरुष सदस्य बरात में गए थे।
घर पर सिर्फ दोनों महिलाएं और उनकी सास मौजूद थीं।
इसी बीच यह घटना हो गई।

मृतक ज्योति कुमारी, परसा थाना क्षेत्र के मारड़ गांव निवासी उपेंद्र सिंह की पुत्री थीं, जबकि प्रीति कुमारी अमनौर थाना क्षेत्र के गोसी अमनौर निवासी मधुसूदन प्रसाद की बेटी बताई गई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है।
गांव में भीड़ है… अस्पताल में भी भीड़ है…
लेकिन जवाब किसी के पास नहीं है।
क्या यह डबल मर्डर है?
क्या दोनों ने खुदकुशी की?
या फिर परिवार के भीतर का कोई ऐसा सच है, जो अब मौत बनकर बाहर आया है?

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
लेकिन खोदाईबाग गांव में उठे ये सवाल शायद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक शांत नहीं होंगे।
![]()













Leave a Reply