eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“मोदी की अपील और छपरा की सर्राफा मंडी में सन्नाटा?”

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील का असर अब बिहार के छपरा तक दिखाई देने लगा है। शहर के प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी और श्रीप्रकाश ऑर्नामेंट के संचालक वरुण प्रकाश का कहना है कि अपील के बाद से बाजार में ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

वरुण प्रकाश कहते हैं, “हम प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन कल से घोषणा के बाद बाजार पर असर साफ दिख रहा है। पहले की तुलना में करीब 90% तक ग्राहक कम नजर आ रहे हैं।”
अकेले छपरा में करीब 10 हजार से अधिक कुशल कारीगर इस व्यवसाय से जुड़े बताए जाते हैं। ऐसे में सर्राफा बाजार में आई मंदी का असर हजारों परिवारों

की रोजी-रोटी पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
अब बड़ा सवाल यही है कि क्या शादी-विवाह के सीजन में भी लोग सोने की खरीदारी टालेंगे, या बाजार फिर रफ्तार पकड़ेगा? फिलहाल, दुकानदार और कारीगर दोनों चिंता में हैं।
इसी मुद्दे पर हमने बात की श्रीप्रकाश ऑर्नामेंट, छपरा के संचालक वरुण प्रकाश से… सुनिए उन्होंने क्या कहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *