eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“सड़क पर दो बाइकें टकराईं… और दो घरों में मातम पसर गया…”

सारण जिले के NH-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई… जबकि दो अन्य घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
मृतकों में एक हैं गड़खा थाना क्षेत्र के पोहिया गांव निवासी मोहम्मद शाहिद के पुत्र मोहम्मद एजाज…
और दूसरे हैं परसा थाना क्षेत्र के अंजनी मठिया गांव निवासी छेदीलाल राय के 24 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार।

बताया जा रहा है कि अपाचे और हीरो स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। रफ्तार तेज थी… और कुछ ही सेकेंड में सब खत्म हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से भेल्दी थाना पुलिस पहुंची… 102 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी सुशील कुमार ने घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया… लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अभिषेक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
उधर, हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची… घरों में चीख-पुकार मच गई। परिजन रोते-बिलखते सदर अस्पताल पहुंचे। एक तरफ जवान बेटे की मौत का दुख… दूसरी तरफ एक परिवार का सहारा छिन गया।

और सवाल वही—
क्या सड़क पर तेज रफ्तार… अब जान से भी ज्यादा कीमती हो गई है?
सारण का यह हादसा फिर कहता है—
सड़क पर छोटी सी लापरवाही… किसी घर का सबकुछ छीन सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *