eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

सारण में सुबह का मातम: सड़क पर बिखर गई तीन ज़िंदगियाँ…

सुबह के करीब 5 बजकर 20 मिनट। लोग शायद नींद में थे… लेकिन सारण के दाउदपुर थाना क्षेत्र के सोनिया पेट्रोल पंप के पास सड़क पर चीख-पुकार मची थी। एक टेम्पू और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर ने तीन परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।

कहा जा रहा है कि टेम्पू छपरा से दाउदपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक दाउदपुर से छपरा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई… दो और लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन सवाल वही है — क्या सड़कें अब सिर्फ हादसों की खबर बनकर रह गई हैं? तेज रफ्तार, लापरवाही और कमजोर ट्रैफिक अनुशासन… आखिर इसकी कीमत आम लोग कब तक चुकाते रहेंगे?
मृतकों में एक की पहचान कुणाल कुमार, समग्रामपुर (तरैया) के रूप में हुई है। बाकी की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *