छपरा:
यह दृश्य छपरा शहर के सलेमपुर इलाके का है। वही सलेमपुर रोड, जो शहर के प्रमुख कारोबारी और पुराने बाजार क्षेत्र को जोड़ती है। यह सड़क सलेमपुर से लेकर शिल्पी चौक तक जाती है। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट हो, किताबों की दुकानें, शादी कार्ड का बाजार या प्रेस का केंद्र—यह इलाका वर्षों से शहर की पुरानी विरासत और व्यापार का अहम हिस्सा रहा है।
लेकिन विडंबना देखिए, जिस सड़क से रोज हजारों लोग गुजरते थे, उसका हाल बीते 20 से 30 वर्षों से बेहद खराब था। हल्की बारिश भी इस इलाके को जलजमाव के संकट में धकेल देती थी। सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता, दुकानदार परेशान रहते और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता।

अब तस्वीर बदलती दिख रही है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BUIDCO) के माध्यम से इस क्षेत्र के कायाकल्प का काम शुरू हो चुका है। सड़क और नाले के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। सवाल सिर्फ सड़क बनाने का नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी समस्या की जड़ खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
जब हमने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात की, तो कई लोगों ने निर्माण कार्य की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार काम पहले की तुलना में अधिक मजबूत और योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि नाले के निर्माण से लेकर सरिया के इस्तेमाल तक गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। उनका दावा है कि निर्माण में 12 एमएम की टाटा कंपनी की सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि सड़क और नाले की मजबूती लंबे समय तक बनी रहे।


![]()










Leave a Reply