सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोरिया छपरा दियारा इलाके में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में परवल तोड़ रहे एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मृतक की पहचान भादपा नया बस्ती निवासी 60 वर्षीय चंद्रमा चौधरी के रूप में हुई है। वहीं घायल 35 वर्षीय आरती देवी का इलाज रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चंद्रमा चौधरी की जान नहीं बच सकी।
.
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने खराब मौसम के दौरान खेत, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

![]()










Leave a Reply