eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“सारण के युवाओं को नई दिशा देगा मोटिवेशनल सेमिनार, 6 जून को सलेमपुर में आयोजन”

सारण के युवाओं के लिए खास अवसर, 6 जून को होगा मोटिवेशनल सेमिनार
सारण जिले के युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनके व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा 6 जून को एक विशेष मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ, सलेमपुर के प्रथम तल पर आयोजित होगा, जिसमें जिले के सभी युवा भाग ले सकते हैं।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समय का सदुपयोग, बेहतर टाइम मैनेजमेंट, अनुशासित दिनचर्या, करियर निर्माण और जीवन में सकारात्मक बदलाव के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही आज के दौर में मोबाइल फोन के बढ़ते दुरुपयोग को कैसे रोका जाए और युवाओं को अपने लक्ष्य पर केंद्रित कैसे रखा जाए, इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

कार्यक्रम में पटना के प्रसिद्ध यूथ मोटिवेटर मनीष कुमार युवाओं को संबोधित करेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं के व्यवहार, अध्ययन पद्धति तथा करियर विकास पर उनके व्यापक शोध और अनुभव का लाभ प्रतिभागियों को मिलेगा।
प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ का कहना है कि यह पहल किसी धर्म या राजनीति से प्रेरित नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें सही दिशा देने के उद्देश्य से की जा रही है।

“ना धर्म, ना राजनीति… सिर्फ युवाओं का विकास”
इसी संकल्प के साथ प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सभी युवाओं से 6 जून को गायत्री शक्तिपीठ, सलेमपुर पहुंचकर इस प्रेरणादायक सेमिनार में भाग लेने की अपील कर रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *