Wed. Feb 11th, 2026

मसरख मे उत्पाद थाना के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी नर्तकी बुलाकर थाना में नचवाने तथा शराब पीने के मामले में हुए गिरफ्तार।
दिनांक 22.1. 25 को मसरख थाना में गुप्त सूचना मिली जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मसरख थाना ने उत्पाद थाना में जाकर सत्यापित किया और देखा बार डांसर को नचवाया जा रहा है और शराब पार्टी किया जा रहा है। मसरख थाना ने छापेमारी के क्रम में उत्पाद कर्मियों के पास से 5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। तथा तीन उत्पाद पदाधिकारी/कर्मियों को हिरासत में लिया गया जिनमें उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार, उत्पाद अवर निरीक्षक कुंदन कुमार एवं उत्पाद सिपाही संतोष कुमार। जिसमें कुंदन कुमार और सिपाही संतोष कुमार का शराब पीने की वैज्ञानिक पुष्टि की गई है।
इस संबंध में मसरख थाना मे केस दर्ज कर लिया गया है शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। आपको बताते चले पूरे बिहार में शराबबंदी लागू है। मसरख वही जगह है जहां पर बीते दिनों जहरीली शराब पीने से काफी लोगों की मौत हो चुकी थी। ऐसे में शराबबंदी की जिम्मेदारी उत्पाद विभाग पर है और उनके रक्षक ही शराब पीने लगे और नर्तकी को बुलाकर नाच गान करने लगे तो कैसे शराब बंद होगा। हालांकि सारण पुलिस प्रशंसा की पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *