eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी से जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा सामाजिक समरसता का संदेश

जलालपुर, 23 अगस्त 2026।
भारतीय जनता पार्टी, जिला सारण पश्चिमी के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली की मिट्टी को कलश के रूप में जिले के सभी मंडलों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को जिला कार्यालय, हरपुर शिवालय, जलालपुर में कलश वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और कर्मनिष्ठा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर गोरेयाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह एवं महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में तरैया विधायक जनक सिंह, मसरख विधायक केदारनाथ सिंह तथा सारण के विधान पार्षद सच्चिदानंद राय मौजूद रहे।
समारोह में जिले के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष, रविदास जयंती टीम, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति के सदस्य, गुरु रविदास जी के अनुयायी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता की सेवा का प्रेरणास्रोत है। उनकी जन्मस्थली की पावन मिट्टी को कलश के रूप में प्रत्येक मंडल तक पहुंचाना उनके विचारों और संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
भाजपा जिला सारण पश्चिमी के जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और बंधुत्व के मूल्यों को मजबूत करना सभी का सामूहिक दायित्व है।
जारीकर्ता: भारतीय जनता पार्टी, जिला सारण पश्चिमी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *