छपरा में डबल डेकर परियोजना को लेकर चर्चा पहले भी थी, लेकिन अब इसका दूसरा पहलू सामने आ रहा है। निर्माण कार्य के चलते कई प्रमुख सड़कों की स्थिति प्रभावित हुई है। कहीं सड़कें उखड़ी हुई हैं, कहीं धूल और कीचड़ लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं, तो कहीं नालियों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
हम पहले भी इस मुद्दे पर ग्राउंड रिपोर्ट कर चुके हैं। इस बार हम सीधे जनता के बीच पहुंचे हैं, ताकि जान सकें कि डबल डेकर परियोजना और उससे जुड़ी सड़क व नाली की समस्याओं को लेकर लोगों की क्या राय है।
लोगों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी है और भविष्य में इसका लाभ भी मिलेगा, लेकिन निर्माण अवधि में आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जबकि राहगीरों को रोजाना धूल, कीचड़ और जाम से जूझना पड़ रहा है।

नालियों की स्थिति को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई। उनका कहना है कि बारिश के दौरान कई जगहों पर पानी निकासी की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
अब सवाल यह है कि क्या निर्माण कार्य के साथ-साथ जनता की दैनिक परेशानियों को कम करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं? आखिर छपरा की जनता क्या सोचती है, यह जानना भी उतना ही जरूरी है जितना विकास कार्यों की प्रगति को देखना।
आइए सुनते हैं छपरा की जनता की राय, उन्हीं की जुबानी।

![]()








Leave a Reply