राष्ट्रगान के अपमान पर छपरा में बवाल, महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन और नीतीश कुमार का पुतला दहन
छपरा: बिहार के छपरा जिले में राष्ट्रगान के अपमान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस्तीफा की मांग की।
क्या है मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान को लेकर विवादित स्थिति बनी, जिससे जनता में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गया।
महागठबंधन के नेताओं ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा और कहा कि यह बिहार सरकार की लापरवाही है और सुबे के मुखिया नीतीश कुमार की मनोस्थिति मुख्यमंत्री पद पर बने रहने लायक नहीं रह गई है!

प्रदर्शनकारियों ने छपरा के प्रमुख चौक-चौराहों पर मार्च निकालकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।
महागठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “राष्ट्रगान का अपमान देश का अपमान है। मांझी के विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का मनोस्थिति सही नहीं है ऐसे में उनको इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथी ही साथ राजद के पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने भी कहा कि इस तरह का घटना मुख्यमंत्री के मानसिक स्थिति को दर्शाता है कि वह पूरी तरह से अस्वस्थ है। ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। महागठबंधन के तमाम बड़े साथियों ने एवं सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया एवं नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
इस प्रदर्शन में महागठबंधन के मुख्य साथी इस प्रकार हैं
जिनमें मांझी विधायक सत्येंद्र यादव ( CPIM) पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय राजद सागर नौशरेवान, राजद अध्यक्ष सुनील राय ,अमित कुमार (CA) राजद, रवि रोशन (गुड्डू यादव) एवं तमाम नेतागण मौजूद थे।
