Wed. Feb 11th, 2026

कला संस्कृति विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन वैशाली द्वारा आयोजित महुआ महोत्सव 2025 में सारण की बेटी को कत्थक की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। यह अयोजन दो दिवसीय ( 29 और 30 मार्च ) गांधी मैदान में भव्य आयोजन होगा। जिसमें अनीशा की प्रस्तुति मुख्य दिन यानि 30 मार्च को शाम में प्रस्तुति होगी । उसी दिन राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अमरजीत जयकर , मधुरिमा बसु इनकी भी प्रस्तुति होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, कला संस्कृति मंत्री मोती लाल प्रसाद वैशाली सांसद वीणा देवी एवं अन्य होंगे। अनीशा की कत्थक की प्रारंभिक प्रशिक्षण छपरा में ही पंडित राजेश मिश्रा जी से ली है । अभी वर्तमान में कत्थक गुरु बक्शी विकाश जी से कत्थक की शिक्षा प्राप्त कर रही है।

अनिशा जिला प्रशासन सारण के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ अन्य जिलों एवं राज्यों में अपनी प्रस्तुति देती आ रही है । चाहे वो सुबह ए बनारस अस्सी घाट पे कत्थक की प्रस्तुति, भारत नृत्योत्सव , बिहार दिवस , सरस मेला , सोनपुर मेला, बसंत पंचमी महोत्सव जमुई, मकर मेला राजगीर, ऑल इंडिया डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल कोलकाता, होली महोत्सव केवायएलसी न्यू दिल्ली आदि। अनीशा ने महुआ महोत्सव में चयन पे अपने माता पिता , गुरुजन एवं जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती मैम को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *